लम्बे अरसे के बाद एक बार फिर से हसाएंगे भगवंत मान

Friday, Dec 11, 2015 - 04:49 PM (IST)

चंडीगढ़ : हमारे प्यारे हास्य कलाकार और आप संसद भगवंत मान काफी समय के अंतराल के बाद बड़े परदे पर नज़र आने वाले हैं। उनकी पंजाबी फिल्म 22 जी तुसी घेंट हो जो 11 दिसंबर को सिनेमा घरों में लग गई है। फिल्म की कहानी पटकथा खुद भगवंत मान की है। फिल्म को डायरेक्ट किया है विशाल पराशर ने और इसके प्रोड्यूसर है दीपक वर्मा और कामायनी शर्मा। भगवंत मान के अलावा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, उपासना सिंह, रूपन बल, जस रीन (जसमीत सिंह), पूजा वर्मा, तेज सप्रू, राणा जंगबहादुर, रघवीर बोली, तुमुल बल्याण, रविंदर मंद और तेजिंदर सिंह। शुक्रवार को फिल्म की कास्ट मीडिया से रूबरू हुई। प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए भगवंत मान ने बताया कि लंबे समय से यह कहानी मेरे जेहन में थी, पर मेरा शेड्यूल बहुत व्यस्त चल रहा था। मुझे खुशी है कि फिल्म अब तैयार है और एक बार फिर मुझे पंजाब की खूबसूरत ऑडियंस का मनोरंजन करने का मौका मिल रहा है। डायरेक्टर विशाल पाराशर ने मीडिया को बताया कि फिल्म की शूटिंग करते हुए हमने यादगार पल बिताए। पूरी टीम बेहद प्रतिभावान है और हमनें तय समय में शूट पूरा किया। यह फिल्म ऑडियंस को बेहद पसंद आएगी और उन दिनों की याद दिलाएगी, जब भगवंत अपनी कॉमेडी एल्बम रिलीज किया करते थे। उनकी क्रिएटिविटी लाजवाब है और आपको खूब हंसने पर मजबूर कर देगी। फिल्म का संगीत कंपोज किया है टीनू अरोड़ा ने और राज हंस ने गानों के बोल लिखे है। माणक ई, साझ वी, आलम गिर, मेघा भारद्वाज, जग्गी सिंह और जयसन थिंड ने अपनी सुरीली आवाज से इस एलबम के गानों को सजाया है।

Advertising