हादसे के शिकार युवक की PGI में मौत

Tuesday, Mar 05, 2019 - 01:56 PM (IST)

खरड़ (रणबीर) : कुछ दिन पहले कुराली-खरड़ मार्ग पर स्थित गांव सहौड़ा के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की बीती रात पीजीआई में इलाज़ के दौरान मौत हो गई।  

 

सदर थाने में एस.आई. हरपाल सिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले विक्रमजीत सिंह और साहिल मोटरसाइकिल पर सवार होकर जैसे ही मुख्यमार्ग पर पहुंचे तो तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर के कारण वह दोनों नीचे गिरने से घायल हो गए, जिन्हे सिविल अस्पताल में ले जाया गया।  

 

जिसके बाद घायल युवक को पीजीआई रेफेर कर दिया गया, जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।  सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक का शव का पोस्टमार्टम करा के परिजनों को सौप दिया हैं। 
 

pooja verma

Advertising