प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव के भी थिरके पांव

Sunday, Nov 29, 2015 - 07:54 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): डांस काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन सैक्टर-10 स्केटिंग रिंक में किया गया। जिसमें प्रशासकके सलाहकार विजय कुमार देव मुख्यतिथी के रूप में उपस्थित थे। डांस कॉम्पिटिशन के दौरान बच्चो ने अपनी बेहतरीन परफारमेंस प्रस्तुत की । इस दौरान बच्चो को डांस करते देख प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव भी अपने आप को रोक नही सकें और अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर पंहुच कर सलसा डांस किया।     
उन्होंने बच्चों के साथ डांस किया, और बच्चो का हौसला बढ़ाया। इस के साथ ही आज खेले गए मुकाबले में अंडर-15 आयु वर्ग के सोलो डांस मुकाबले में करन ने स्वर्ण पदक, रजनी व दिव्या ने रजत तथा सिमरन व इतिका ने कांस्य पदक हासिल किया। सोलो डांस में 4 से 6 आयु वर्ग के मुकाबले में आर्दषि ने पहला स्थान इंन्या ने दूसरा व माव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो के 7 से 10 आयु वर्ग के मुकाबले में अभीरूप व आरूषी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि कशवी व गरीमा ने रजत व पून्या व अंशिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
Advertising