सरकारी स्कूल्स में 11वीं में एडमिशन 8 से

Monday, May 30, 2016 - 03:39 AM (IST)

 चंडीगढ़, (आशीष): शहर के 39 सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा के लिए एडमिशन प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी। इस बार सी.बी.एस.ई. की ओर आयोजित 10वीं की परीक्षा में 2400 के करीब बच्चों ने 10 सी.जी.पी.ए. हासिल की है। इस बार बच्चों को अपने पसंदीदा स्कूल और संकाय पाने में दिक्कत पेश आ सकती है। शिक्षा विभाग ने इस बार 8 स्कूल्स में एडमिशन फार्म उपलब्ध करवाएगा। 

यहां मिलेंगे प्रोस्पैक्टस

 गवर्नमैंट माडॅल सीनियर सैकेंडरी स्कूल 38 वैस्ट, मौलीजागरां, सैक्टर-37डी, गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-47, 28डी, 20 सैक्टर-10 में 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए प्रोस्पैक्टस मिलेंगे।

12700 सीटें

 आर्ट्स, कामर्स, मैडीकल, नॉन मैडीकल, वोकेशनल कोर्सिज की गवर्नमैंट स्कूल्स में करीब 12700 सीटें हैं। इसमें सबसे ज्यादा आर्ट्स स्ट्रीम में 5500 सीटें हैं, मैडीकल में 2000, नॉन मैडीकल में 2800, वोकेशनल में करीब 2700 सीटें रहेंगी।

 
Advertising