PU में शुरू हुए दाखिले, इस तारीख तक ले सकते हैं एडमिशन

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2017 - 08:24 PM (IST)

चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सिज में दाखिला प्रक्रिया गत 6 जून से शुरू हो चुकी है जो 8 जुलाई तक चलेगी। कैंपस में कुल 32 डिप्लोमा कोर्स हैं, जिनमें आवेदन की अंतिम तिथी 14 जुलाई है। कैंपस में 24 पार्शली सैल्फ फाईनैंस कोर्स हैं, जबकि 40 ट्रेडिनशनल कोर्स और 13 प्रोफैशनल कोर्स है। अधिकतर कोर्सिज का एंट्रैस एग्जाम हो चुका है। 

 

फीस भरने की तिथी     
विभाग            बिना लेट फीस         560 रुपए लेट फीस         2040लेट फीस  
पी.जी. व  अंडर ग्रैजुएट     10 से 22 जुलाई            24 से 31 जुलाई        1 अगस्त से 14अगस्त
सर्र्टीिफकेट,डिप्लोमा    18 से 27 जुलाई        28 जुलाईसे8अगस्त    4अगस्त से 14अगस्त

बी.ई., बी.एससी. ऑनर्स, बी.फार्मा., पी.यू. सी.ई.टी. छोड़कर स्टूडेंट यह फार्म भर सकते हैं। तीसरे, पांचवें, सातवें व नौवें सिमैस्टर की क्लासिज 10 जुलाई से शुरू होंगी। 

 

स्टूडैंट की अटेंडैंस 
पी.यू. ने  पहले 10  दिन जिसमें स्टूडैंट को 33 फीसदी अटेंडैंस पूरी करनी जरूरी है, इस तारीख का भी आनलाईन व हैंडबुक में जिक्र किया है ताकि स्टूडैंट  में यह असमंजझ की स्थिति न बने। पहले 10 दिन में जिनकी 33 फीसदी क्लासिस नहीं हुईं उनकी एडमिशन कैंसिल कर दी जाएगी। 
            
 

 तिथी             विभिन्न क्लासिस 
क्लासिज शुरू      10 जुलाई        एम.बी.ए., यू.बी.एस., यू.बी.एस. लुधियाना, यू.आई.ए.एम.एस.                     
                        बी.ए. एल.एल.बी., बी.कॉम. एल.एल.बी., बी.एच.एम.सी.टी., बी.टी.टी.एम.

 

अटेंडैंस डाटा कलैक्शन              21 जुलाई    
ऑनलाईन डिस्पले नोटिस    24 जुलाई        जिन स्टूडैंट ने क्लासिस नहीं लगाई

जो स्टूडैंट उक्त तारीख के मुताबिक अटैंडैंस पूरी नहीं कर पाते हैं उन्हें 27 जुलाई को अनुपस्थित रहने का कारण बताना होगा। बैठक कर निर्णय लिया जाएगा कि उनका एडमिशन कैंसिल किया जाए या नहीं। 

 

अन्य कर्सिज की क्लासिज    24 जुलाई से कैंपस में लगेगी 
अटेंडैंस डाटा कलैक्शन          4  अगस्त
ऑनलाईन डिस्पले नोटिस    7 अगस्त         जिन स्टूडैंट ने क्लासिज नहीं लगाई

10 अगस्त को इन स्टूडैंट को क्लास से अनुपस्थित रहने का कारण बताना होगा। बैठक कर निर्णय लिया जाएगा कि एडमिशन कैंसिल की जाए या नहीं। 

 

खाली व रिजर्व सीटें 
जो स्टूडैंट उक्त तारीख के मुताबिक अटेंडैंस पूरी नहीं कर पाते उन्हें दाखिला प्रक्रिया के बाद  27 जुलाई व 12 अगस्त को विभिन्न कोर्सिज में खाली रह गई सीटों की जानकारी दी जाएगी। 

 

इक्नोमिकल वीकर सैक्शन: 
पी.यू. को मैरिट पर आधारित ट्यूशन फीस देने के  लिए 75 लाख का ट्यूशन फंड रखा गया है। इकनोमिकल वीकर सैक्शन (इ.डब्ल्यू.एस.) व जिन परिवारों की आय कम है उनके लिए अलग से स्कॉलरशिप रखी गई है। इ.डब्ल्यू.एस. के जो स्टूडैंट इस स्कॉलरशिरप के लिए आवेदन करेंगे उन्हें फीस में माफी मिलेगी। 

आय                                     फीस माफ
एक लाख से कम आय                    100 फीसदी 
एक लास से 1.5 लाख की आय        75 फीसदी 
1.5 लाख से 2.5 लाख की आय        50 फीसदी
2.5 लाख से 3.5 लाख की आय        10फीसदी
3.5 लाख से 4.5 लाख की आय        5फीसदी 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News