अब मैडीकल स्टूडेंट्स को भी देव समाज कॉलेज में पढ़ने का मिलेगा मौका, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 09:14 AM (IST)

चंडीगढ़(रोहिला) : इस बार से देव समाज कालेज फॉर वूमैन सैक्टर-45 में पहली बार बी.एससी. नॉन मैडीकल की कक्षाएं लगेगी। देव समाज सैक्टर-45 सुविधाओं से परिपूर्ण कालेज है। जहां पर कालेज में पढऩे वाली छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा भी कालेज कैंपस में ही है। कालेज में अन्य कालेजों के बजाय कई सुविधाएं है जिसमें फैशन डिजाइनिंग की लैब, फाइन आर्ट्स स्टूडियो और फुली डिजिटल लाइब्रेरी है। बता दें कि देव समाज कालेज सैक्टर-45 में क्लासरूम पूरी तरह से स्मार्ट है। छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए कैमिस्ट्री और फिजिक्स की लैब है। 

 

फाइन आर्ट्स स्टूडियो : 
होम साइंस कालेज सैक्टर-10 के अलावा एक मात्र देव समाज कालेज सैक्टर-45 एक ऐसा कालेज है जहां पर फाइन आर्ट्स स्टूडियो है। इसमें छात्राओं को प्रैक्टिकल की पूरी जानकारी मिलती है। पढऩे के अलावा प्रैक्टिकल करने से छात्राओं को फैशन एग्जीबिशन लगाने में लाभ मिलता है। इसके अलावा फैशन डिजाइनिंग की बेहतर जानकारी देने के लिए फैशन डिजाइनिंग की लैब है। जहां पर छात्राओं को फैशन से संबंधी हर प्रकार के परिधान को बनाने की जानकारी दी जाती है। परिधान निर्माण के साथ सेल्स और मार्कीटिंग के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी जाती है। 

 

पहली डिजिटल लाइब्रेरी : 
देव समाज कालेज सैक्टर-45 शहर का एक मात्र कालेज है जिसमें लाइब्रेरी पूरी तरह से डिजिटल है। इसके अलावा बाकी कालेजों में कुछ डिजिटल और कुछ फिजिकल लाइब्रेरी है। देव समाज में करीब 15 हजार पुस्तकें हैं जो कि डिजिटल उपलब्ध है। यह पुस्तकें पढ़ाई के अलावा सिविल सर्विस की तैयारी करने वाली है।

 

कोर्स का नाम                    सीटें         काउंसलिंग का स्थान

बी.एससी. नॉन मैडीकल     40           गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वूमैन सैक्टर-26

बी.एससी. आई.टी.           40            कालेज ऑडिटोरियम

बी.सी.ए.                        80             एस.डी. कालेज सैक्टर-32

बी.बी.ए.                        40             एस.डी. कालेज सैक्टर-32

बी.ए.                            400           कालेज ऑडिटोरियम

बी.कॉम                       140            पंजाब यूनिवर्सिटी

पी.जी.डी.एफ.डी.           15             कालेज ऑडिटोरियम

पी.जी.डी.सी.ए.             80            कालेज ऑडिटोरियम

एम.कॉम                      40            गवर्नमैंट कालेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनैस एडमिनिस्ट्रेशन

एम.ए. इक्नॉमिक्स        60           कालेज ऑडिटोरियम

 

250 छात्राओं के लिए बना है हॉस्टल :
कालेज में छात्राओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से हॉस्टल का निर्माण किया गया है। इस हॉस्टल में 250 छात्राओं के रहने का प्रबंध है। कालेज में वाई-फाई, वॉशिंग मशीन, कैंटीन-मैस सहित सारी सुविधाएं उपलब्ध है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News