11वीं के एडमिशन आये दिक्कत तो इन हैल्पलाइन नंबर्स से ले सकते हैं मदद

Friday, Jun 08, 2018 - 10:54 AM (IST)

चंडीगढ़ (रोहिला): शहर के सरकारी स्कूलों में इन दिनों 11वीं में ऑनलाइन एडमिशन प्रोसैस जारी है पर इसने स्टूडैंट्स के साथ-साथ अभिभावकों की परेशानी बढ़ाई हुई है। वीरवार को भी अभिभावकों को बच्चों के एडमिशन की चिंता सताती रही क्योंकि ऑनलाइन सिस्टम के जरिए जैसे-तैसे फीस तो जमा हो गई पर कन्फर्मेशन नहीं हुई। 

 

फार्म फिल करने का लिंक भी नहीं ओपन हो पा रहा है। एडमिशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई है पर अभी तक एक भी फार्म नहीं जमा हो पाया है। फार्म तभी भरा जा सकता है जब एजुकेशन डिपार्टमैंट व बैंक से रजिस्ट्रेशन फीस डिपॉजिट होनी की कन्फर्मेशन आएगी। वीरवार को स्कूल पहुंचे छात्रों को रजिस्ट्रेशन में काफी दिक्कत पेश आई। 

 

स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए आने वाले अधिकतर छात्रों के पास फीस डिपॉजिट कराने के लिए कार्ड ही नहीं था तो हैल्प डैस्क पर मौजूद एंप्लॉय ने अपने ही कार्ड से छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवाया। वहीं कई छात्रों के बैंक अकाऊंट से पैसे तो कट गए पर रसीद के लिए एक से डेढ़ घंटा लगा। 

 

इन हैल्पलाइन नंबर्स से ले सकते हैं मदद
नाम            पोस्ट             नंबर
सुनीता            प्रिंंसीपल        9417508747
इंद्रवीर कौर      प्रिंंसीपल        9815211476
मनीता            प्रिंंसीपल        9417049395
नीना शर्मा        प्रिंंसीपल        9914511456
सरबजीत         प्रिंंसीपल       8978456646
कुसुम सूद       लैक्चरार      9417318691
नीरू             लैक्चरार       9888041410
प्रीति गर्ग         लैक्चरार       9815623550
संगीता छाबड़ा   लैक्चरार       9814733191
 बिंदु              लैक्चरार       9872662994
जसविंदर         लैक्चरार       9888640059
नीरू गोयल      लैक्चरार       9888897235
रीतू वीर          लैक्चरार       9915047574
प्रेमलाल शर्मा     टी.जी.टी.       9988445400 

Punjab Kesari

Advertising