11वीं में दाखिले की रजिस्ट्रेशन फीस भरने का अंतिम दिन आज

Monday, Jun 18, 2018 - 11:21 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : 11वीं कक्षा में दाखिले का आज अंतिम दिन है। जिन बच्चों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन फीस नहीं भरी है, उनके पास रजिस्ट्रेशन फीस भरने का आज का ही दिन बचा है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस भरी नहीं जा सकेगी। रजिस्ट्रेशन फीस भरने के 24 घंटे के बाद ही एडमिशन फार्म भरा जाएगा।

अभिभावक या स्टूडैंट्स को दाखिले के लिए दो से तीन दिन लगातार स्कूल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके बाद ही एडमिशन फार्म भरा जा रहा है। 18 जून के बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगी। इसके बाद केवल उन्हीं छात्रों का फार्म भरा जाएगा जो 18 जून तक अपनी रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवा चुके होंगे। 

इसके बाद स्टूडैंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उनकी मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी। लिस्ट के आधार पर ही एडमिशन होगा और स्टूडैंट्स को फीस जमा करानी होगी।

शहर के 20 सरकारी स्कूल में बने हैं सैंटर :
उल्लेखनीय है कि इस बार 11वीं कक्षा का दाखिला ऑनलाइन हो रहा है। रजिस्ट्रेशन फीस की भरपाई से लेकर काऊंसलिंग और इसके बाद फीस जमा होने तक का पूरा काम ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए शहर के 20 सरकारी स्कूलों में विशेष तौर पर सैंटर बनाए गए हैं, जहां पर जाकर स्टूडैंट्स एडमिशन फार्म भर रहे हैं। 

वेटिंग में 12,000 स्टूडैंट्स :
11वीं कक्षा के विभिन्न संकाय के लिए 12835 सीटें है। इसके लिए शहर के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के 12000 के करीब स्टूडैंट्स वेटिंग में हैं। पंचकूला और मोहाली के स्टूडैंट्स भी शहर के स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में शहर के स्टूडैंट्स के लिए दाखिला पाना काफी मुश्किल साबित हो सकता है।

स्ट्रीम के लिए कितनी सीट्स
स्ट्रीम            सीट्स
आर्ट्स           5500
कॉमर्स          1500
मैडिकल         2000
नॉन-मैडिकल  2800
वोकेशनल       2700

एडमिशन शैड्यूल
-रजिस्ट्रेशन फार्म ही हार्ड कॉपी 15 से 20 जून तक सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.45 के बीच सैंटर्स में जमा करानी होगी।
-26 जून को सुबह 11 बजे शिक्षा विभाग की वैबसाइट पर मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
-शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई लिस्ट पर यदि छात्र को कोई ऑब्जैक्शन है तो वह 27 जून को दोपहर 2 बजे तक सैंटर्स में जाकर इंफोर्म कर सकता है
-छात्रों की योग्यता अनुसार उन्हें स्ट्रीम व स्कूल अलॉट होंगे। इसकी लिस्ट 30 जून सुबह 11 बजे घोषित की जाएगी।
-छात्र 2 और 3 जुलाई को अलॉट हुए स्कूल में सुबह 9 बजे से लेकर 1.30 बजे के बीच अपनी फीस जमा करा सकते हैं।
-जुलाई से स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

Punjab Kesari

Advertising