सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में एडमिशन आज से

Monday, Jun 04, 2018 - 10:22 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। दाखिला लेने के इच्छुक छात्र 14 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ग्यारहवीं के लिए शहर के सरकारी स्कूलों में 12,700 सीटें हैं। इस वर्ष से एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। पिछले वर्ष तक प्रॉस्पैक्टस लेने के लिए स्टूडैंट्स और पेरैंट्स को स्कूलों में जाकर लाइन में लगना पड़ता था लेकिन इस बार से प्रॉस्पैक्टस भी ऑनलाइन कर दिया गया है। 

शिक्षा विभाग की वैबसाइट पर वीरवार से प्रॉस्पैक्टस का लिंक दे दिया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए इस बार शिक्षा विभाग द्वारा 20 हैल्प डैस्क भी बनाए जा रहे हैं। यहां स्टूडैंट्स सुबह 9 बजे से दोपहर 1.00 बजे के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 130 रुपए रजिस्टे्रशन फीस भी ऑनलाइन ही भरनी होगी। स्टूडैंट्स एडमिशन के लिए 20 स्कूलों के नाम ऑप्शन में भर सकते हैं। 

एडमिशन शैड्यूल :
-प्रॉस्पैक्टस व रजिस्ट्रेशन के लिए 4 जून से 14 जून तक सुबह 10 से शाम 5 बजे अप्लाई कर सकते हैं। हैल्प डैस्क सिर्फ सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेंगे।
-रजिस्ट्रेशन फार्म की हार्ड कॉपी 12 से 15 जून तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 के बीच सैंटर्स में जमा करानी होगी।
-22 जून सुबह 11 बजे शिक्षा विभाग की वैबसाइट पर मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 
-लिस्ट पर स्टूडैंट को ऑब्जैक्शन है तो वह 23 जून दोपहर 2 बजे तक सैंटर्स में जाकर इंफोर्म कर सकता है।
-योग्यता अनुसार स्ट्रीम व स्कूल अलॉट होंगे। इसकी लिस्ट 29 जून को सुबह 11 बजे घोषित की जाएगी।
-स्टूडैंट्स 2 और 3 जुलाई को अलॉट हुए स्कूल में जाकर अपनी फीस जमा करा सकते हैं।
-4 जुलाई से स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

किस स्ट्रीम के लिए कितनी सीट्स
स्ट्रीम                सीट्स
आर्ट्स                 5500
कॉमर्स               1500
मैडीकल            2000
नॉन मैडीकल       2800
वोकेशनल          2700

 नाम              पोस्ट             हैल्पलाइन नंबर
सुनीता             प्रिंंसीपल         9417508747
इंद्रवीर कौर       प्रिंंसीपल         9815211476
मनीता              प्रिंंसीपल        9417049395
नीना शर्मा          प्रिंंसीपल        9914511456
सरबजीत           प्रिंंसीपल        8978456646
कुसुम सूद          लैक्चरार       9417318691
नीरू                 लैक्चरार        9888041410
प्रीति गर्ग           लैक्चरार       9815623550
संगीता छाबड़ा    लैक्चरार       9814733191
बिंदु                  लैक्चरार       9872662994
जसविंदर           लैक्चरार       9888640059
नीरू गोयल         लैक्चरार       9888897235
रीतू वीर             लैक्चरार        9915047574
प्रेमलाल शर्मा     टी.जी.टी.      9988445400

Punjab Kesari

Advertising