आसान नहीं होगा PU में विदेशी स्टूडेंट्स का पीएच.डी. में एडमिशन लेना, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2017 - 09:14 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से विदेशी व एन.आर.आई. स्टूडैंट्स की पीएच.डी. व कुछ अन्य कोर्सिज में एडमिशन के लिए एंट्रैंस लिया जाएगा। यह गाईडलाईन सत्र 2017-18 के लिए जारी कर दी है। ऐसे में विदेशी स्टूडैंट्स को एंट्रैस के लिए पहले भारत आना होगा। 

 

जानकारी के मुताबिक पी.यू. में विदेशी स्टूडैंट्स के लिए पीएच.डी. एंट्रैस टैस्ट शुरू होने से इनकी संख्या कम हो सकती है। इससे पी.यू. की आय भी प्रभावित होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी विदेशी स्टूडैंट पहले एंट्रैंस के लिए पी.यू. कैंपस नहीं आएगा और अगर टैस्ट ऑनलाईन भी होता है तो जो विदेशी स्टूडैंट एंट्रैंस क्लीयर नहीं कर पाएंगे वो यहां दाखिला लेने से वंचित रह जाएंगे। पी.यू. में पहले ही विदेशी स्टूडैंट्स काफी कम हैं। ऐसे में विदेशी स्टूडैंट की संख्या ओर भी कम हो जाएगी।

 

बची सीटों पर मिलता था दाखिला :
अभी तक उन एन.आर.आई. और विदेशी स्टूडैंट्स को विभिन्न कोर्सिज में खाली खाली सीटों पर दाखिला दे दिया जाता था जो देश में होते थे पर किन्ही कारणों से एंट्रैंस नहीं दे पाते थे। इन्हें इंटर-सी मैरिट के आधार पर दाखिला दिया जाता था। पी.यू. में दस फीसदी सीट एन.आर.आई. स्टूडैंट के लिए रखी जाती हैं। 

 

ऐसे भी लिया जा सकता है टैस्ट : 
कुछ अन्य कोर्सिज के लिए यह एंंट्रैस टैस्ट लिया जाएगा। टैस्ट उनका लिया जा सकता है जो स्टूडैंट विदेश जाकर वापस आ गए हैं या जिनके पास विदेश की पी.आर. है। साथ ही विदेश में रहने वाले जो स्टूडैंट पी.यू. में एडमिशन लेना चाहते हैं, पी.यू. उनका भी ऑनलाईन एंट्रैंस टैस्ट ले सकता है। अभी पी.यू. ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। इस बारे में पी.यू. के डीन इंटरनैशनल स्टूडैंट दीप्ति से संपर्क नहीं हो पाया।

 

292 ने लिया था दाखिला : 
सैशन 2015-16 में पी.यू. से 205 स्टूडैंट ने जबकि पी.यू. से संबंधित कालेजों में 292 स्टूडैंट ने दाखिला लिया था। जबकि पी.यू. में विभिन्न कोर्सों में विदेशी स्टूडैंट के लिए करीब 700 से 800 सीट है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News