मैडीकल कॉलेज चलाने के लिए जी.एम.एस.एच.-16 को निजी हाथों में देने की तैयारी

Monday, Dec 14, 2020 - 11:19 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा) : यू.टी. प्रशासन गवर्नमैंट मल्टी स्पैशियलिटी हॉस्पिटल (जी.एम.एस.एच.) सैक्टर-16 में मैडीकल कॉलेज चलाने के लिए अस्पताल को निजी हाथों में देने की तैयारी कर रहा है। केंद्र के प्रस्ताव को इसमें लागू करने के लिए प्रशासन की तरफ से विचार किया जा रहा है।

 

हाल ही में यू.टी. हैल्थ डिपार्टमैंट ने शहर में नए मैडीकल कॉलेज के लिए मिनिस्ट्री ऑफ हैल्थ एंड फैमिली वैल्फेयर को डिटेल प्रोजैक्ट रिपोर्ट (डी.पी.आर.) सबमिट की थी। केंद्र सरकार के प्रस्ताव के अनुसार हॉस्पिटल का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट सैक्टर को दिया जाएगा और बदले में वह मैडीकल कॉलेज तैयार करेगा और यहां पर ओ.पी.डी. सर्विस चलाएगा। इस संबंध में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि उन्होंने 100 एम.बी.बी.एस. सीटों के साथ जी.एम.एस.एच.-16 को अपग्रेड करने के लिए केंद्र सरकार से अप्रूवल मांगी है। वहीं नीति आयोग ने नए प्लान का सुझाव दिया है, जिसके तहत डिस्ट्रिक्ट गवर्नमैंट हॉस्पिटल प्राइवेट सैक्टर द्वारा टेकओवर किए जाएंगे।

AJIT DHANKHAR

Advertising