डेंगू का डंक रोकने में प्रशासन और हैल्थ विभाग असफल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2017 - 01:27 PM (IST)

मोहाली (राणा) : डेंगू के मामले मेें मोहाली पंजाब की डेंगू कैपीटल बनकर उभरा है। अब तक डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज मोहाली में ही सामने आए हैं। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यही नहीं अब तो मोहाली के पार्षदों ने भी निगम द्वारा की जा रही फॉगिंग पर सवाल उठाए। सेहत विभाग ने उक्त जिले को अति संवेदशनशील जोन में रखा हुआ है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री तक रोजाना डेंगू की अपडेट ली जा रही है। साथ ही डेंगू से निपटने के लिए कई प्रोग्राम भी करवाए जा रहे हैं। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जानकारी के मुताबिक जिले में डेंगू के अब तक 2411 केस सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 1123 मोहाली शहर के हैं। इसके बाद जिला प्रशासन साल के शुरू से ही डेंगू से निपटने की तैयारी में जुट गया था। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन को इसमें सफलता हासिल नहीं हो पाई। 


हाऊस मीटिंग में उठे फॉगिंग पर सवाल
मोहाली में बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की सख्या को देख नगर निगम भी घबरा गया और उस पर काबू पाने के लिए सभी प्रयत्न करने में जुट गया है। वहीं डी.सी ने नगर निगम को आदेश दिए हैं कि दिन में 2 बार फॉगिंग की जाए। इन आदेशों का असर ग्रामीण व अन्य शहरों में साफ दिख रहा है। जबकि मोहाली में भी हालत नाजुक बने हैं। हाऊस मीटिंग में मेयर कुलंवत सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस मामले में कोई ढील न बरतने व सही से काम करने के लिए कहा। 


डेंगू के केसों का विवरण
इलाके का नाम                           डेंगू मरीज
नयागांव                178
मोहाली                 1123
जीरकपुर                140
खरड़                       381
बनूड                                  06
कुराली                  28
डेराबस्सी                15
लालडू                                  1 
ग्रामीण                    539
कुल                      2411
अब तक कुल लिए गए सैंपल 3650
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News