बोर्ड मैंबर्स पहुंचे तो टली 88 मकानों को तोडऩे की ड्राइव

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2016 - 03:44 AM (IST)

 चंडीगढ़, (विजय) : सी.एच.बी. रैजीडेंट्स फैडरेशन द्वारा सैक्टर-45 में एक समारोह के दौरान चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के नॉन-ऑफिशियल मैंबर्स को सम्मानित किया गया। इनमें प्रेम कौशिक, तरसेम चंद गर्ग और रघुवीर लाल शामिल थे। इस कार्यक्रम की भनक लगते ही सैक्टर-45 बी में बनाए गए एम.आई.जी. (लोवर) के 88 मकानों की अवैध कंस्ट्रक्शन को तोडऩे का अभियान भी बोर्ड ने स्थगित कर दिया। हालांकि मकानों को तोडऩे के लिए पूरी मशीनरी पहुंच चुकी थी लेकिन जब देखा गया कि बोर्ड मैंबर्स और भाजपा के नेता यहां पहुंचे हुए हैं तो यह अभियान रोक दिया गया।

 इन मकानों को काफी पहले से नोटिस आ रहे थे लेकिन कार्यक्रम में शिरकत करने आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, मेयर अरुण सूद और पार्षद हरजिंदर कौर को साइट विजिट करवाई गई। तो उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मकानों को टूटने नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन की ओर से कहा गया कि बोर्ड में नॉमिनेशन के बाद से ही इन सदस्यों ने सी.एच.बी. रेजिडेंट्स की भलाई के लिए सभी प्रयास किए। इनमें ट्रांसफर से लेकर नीड बेस्ड चेंजिस को रेगुलराइज करने जैसे मामले भी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News