रनरअप रहे आदिल बेदी इंडियन टीम के करीब

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 11:37 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): शहर के गोल्फ खिलाड़ी आदिल बेदी ने हरियाणा में खेली जा रही हरियाणा एम्यचोर चैम्पियनशिप में रनरअप का खिताब जीतकर अपनी रैंकिंग में भी सुधार किया। यह प्रतियोगिता आई.टी.सी. क्लासिक गोल्फ कोर्स गुडग़ांव में 20 से 23 फरवरी तक खेली गई थी। 

 

इसमें पूरे देश से तकरीबन 90 से अधिक एम्यचोर गोल्फरों ने भाग लिया था। मैच के दौरान आदिल ने खेल के पहले दिन 73 अंक हासिल कर अंक तालिका में पीछे थे लेकिन दूसरे दिन में सुधार करते हुए 72 अंकों तक पंहुचने में सफल हुए। 

 

खेल के अंतिम दिन आदिल बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 70 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। इस खिताब के साथ ही आदिल अपनी इंडियन गोल्फ यूनियन की रैकिंग में सुधार करते हुए इंडिया टीम में भी जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि अभी उनका फोकस चंडीगढ़ व दिल्ली में होने वाले घरेलू प्रतियोगिता पर है। 

 

एशियन गेम्स के ट्रायल की तैयारी में लगे
आदिल ने बताया कि अप्रैल माह में एशियन गेम्स के लिए होने वाले ट्रायल की तैयारी में लगे हुए हैं लेकिन उन्होंने कहा कि इससे पहले उनके कई नैशनल प्रतियोगिताएं होनी हैं। इसको लेकर इन दिनों गोल्फ क्लब में कोच जेसी ग्रेवाल के नेतृत्व में अभ्यास कर रहे हैं। 

 

आदिल ने बातचीत के दौरान बताया कि ट्रायल से पहले दिल्ली में एन.सी.आर. गोल्फ चैम्पियनशिप तथा चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में समरवीर सिंह शाही गोल्फ प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर आई.जी.यू. की रैकिंग में और अधिक सुधार करने की तैयारी में लगा हूूं। आदिल ने कहा कि इससे पहले अभी पढ़ाई पर भी ध्यान दे रहा हूं।  इन दिनों 11वीं की परीक्षा भी शुरू हो रही है। 

 

पंचकूला गोल्फ क्लब में रोजाना कर रहे 4 घंटे अभ्यास 
आदिल ने बातचीत के दौरान बताया कि इन दिनों चंडीगढ़ गोल्फ क्लब तथा चंडीगढ़ रेंज में अभ्यास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों वह पंचकूला गोल्फ क्लब में रोजाना 4 घंटे अभ्यास कोच जेसी गे्रवाल के नेृतत्व में कर रहे हैं। 

 

उन्होंने बताया कि इस प्रैक्टिस के दौरान गोल्फ की तेजी तथा बेसिक चीजों पर अधिक फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दुबई गोल्फ क्लब की ओर से प्रोफैशनल एम्यचोर गोल्फ चैम्पियनशिप में फ्री एंट्री मिली है। यह प्रतियोगिता जुलाई में खेली जाएगी। 

 

मैरिट में सुधार कर इंडिया टीम में बनाई जगह
आदिल कुछ दिन पहले जहां भारतीय एम्यचोर टीम से बाहर चल रहे थे। वही उन्होंने हरियाणा एम्यचोर का खिताब जीतकर भारतीय टीम में भी एंट्री कर ली हैं। इस संबध में जानकारी देते हुए आदिल ने बताया कि भारतीय गोल्फ टीम में जिन खिलाडिय़ों की आई.जी.यू. की रैकिग पहले 8 स्थान पर होती हैं। वही खिलाड़ी भारती गोल्फ टीम के सदस्य होते हैं। 

 

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामैंट से पहले उनकी रैकिंग 9 थी, जिस कारण वह इंडिया टीम में शामिल नहीं थे लेकिन अब उनकी रैकिंग 6 हो गई हैं। इसके बाद से पहले आठ रैकिंग वाले खिलाडिय़ों में से ही बेहतर खिलाडिय़ों का चयन एशियन गेम्स के लिए होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए टीम का ट्रायल मार्च में होगा, जिसकी सूचना आई.जी.यू.की ओर से आ गई है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News