तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौत, 2 घायल

Friday, Aug 24, 2018 - 02:01 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): एलांते मॉल के पास मुख्य सड़क पर वीरवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा और साइकिल को चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक्टिवा सवार कालोनी नंबर-4 निवासी रिंकू (26) की मौत हो गई जबकि एक्टिवा पर पीछे बैठा युवक कालोनी नंबर-4 का रहने वाला विशाल (17) और साइकिल सवार पवन घायल हो गए। 

 

उनका उपचार सैक्टर-32 अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज जांचने पर पुलिस को ट्रक का  कलर से ऐसा जान पड़ रहा है कि जैसे वह ट्रक का आर्मी है। 

 

दोपहर करीब अढ़ाई बजे एक्टिवा चालक रिंकू अपने साथी विशाल के साथ एलांते मॉल के समीप मुख्य सड़क पर घर की तरफ जा रहा था। इसी समय साइकिल पर सवार पवन भी स्कूल से घर जा रहा था। पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और एक्टिवा और साइकिल को चपेट में ले लिया। तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। पुलिस ने तीनों को सैक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। 

pooja verma

Advertising