महिला का फोन छीनकर एक्टिवा सवार फरार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 08:07 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील) : एक्टिवा सवार स्नैचर ने रामदरबार स्थित थ्री बी.आर.डी. के पास महिला का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतकत्र्ता रामदरबार निवासी अनु के बयान दर्ज कर स्नैचर पर मामला दर्ज किया। 

 

अनु ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह किसी काम से थ्री बी.आर.डी. की तरफ जा रही थी। जब वह थ्री बी.आर.डी. के पास पहुंची तो पीछे से एक्टिवा सवार युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। उसने शोर मचाया और राहगीर की मदद से मामले की सूचना पुलिस को दी। पी.सी.आर. और सैक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अनु के बयान दर्ज किए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News