सरेआम गोली चला फरार हुए आरोपी, 5 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 12:31 PM (IST)

मोहाली/कुराली/नयागांव (राणा/बठला/मुनीष): गांव तीड़ा स्थित शराब के ठेके से चंद कदमों की दूरी पर 23 फरवरी को एक व्यक्ति को सरेआम गोली मार कर आरोपी फरार भी हो गए। जिसके बाद घायल को पी.जी.आई. चडीगढ़ ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। अभी तक न तो घायल किसी का नाम बताने को तैयार है और न ही पुलिस गोली चलाने वाले आरोपियों का कोई सुराग जुटा पाई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


अनबन हुई तो मारी गोली
जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति के गोली लगी है उसका नाम रणबीर है व तीड़ा निवासी है। गत 23 फरवरी की शाम वह स्थानीय शराब के ठेके से कुछ दूरी पर खड़ा था। जहां उसकी किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से अनबन हुई और उसकी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर गोली चला दी। गोली रणबीर के पेट में लगी, गोली की आवाज सुन चारों तरफ सनसनी फैल गई। सभी इधर-उधर भागने लगे।

 

चश्मदीद भी देखने के बावजूद बताने को तैयार नहीं
सूत्रों से पता चला है कि जिस शख्स रणबीर के गोली लगी है उसका अन्य लोगों के साथ कोई लेना-देना था। जिस बात को लेकर उनकी कुछ दिनों से ही आपस में कहासुनी चल रही थी, लेकिन 23 फरवरी शाम रणबीर पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। अब सवाल से यह है कि पीड़ित व चश्मदीद गोली चलाने वाले का नाम बताने को क्यों तैयार नहीं है। 

 

हर पहलू से जांच जारी
वहीं मुल्लांपुर थाना के एस.एच.ओ. हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज करते हुए गहनता से जांच की जा रही है। जिसके गोली लगी है वह कुछ कहने को तैयार नहीं और न ही उसका भाई। घटना-स्थल के आस-पास के सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के हाथ क्लयू लगे हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा। जिन लोगों ने गोली चलाई है उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News