आप्रेशन सैल ने हैरोइन सहित नाइजीरियन दबोचा

Tuesday, Aug 16, 2022 - 06:55 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज)। नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले नाइजीरियन तस्कर को पुलिस ने सैक्टर-17 बस स्टैंड के पास गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी चुकुड़ी सैमसन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास 172 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आपे्रशन सैल ने हैरोइन जब्त कर उक्त आरोपी के खिलाफ सैक्टर-17 पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

 


आप्रेशन सैल इंचार्ज अमनजोत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम स्वतंत्रता दिवस पर सैक्टर-17 में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम बस स्टैंड पर पहुंची तो सामने से नाइजीरियन युवक उन्हें देखकर वापस जाने लगा। पुलिस टीम को शक हुआ और उसे पकडऱ तलाशी ली। तलाशी के दौरान नाइजीरिया निवासी चुकुड़ी सैमसन के पास 172 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी हैरोइन चंडीगढ़ में सप्लाई करने आया था।
 

Ajay Chandigarh

Advertising