पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी दो दिन के रिमांड पर

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 11:29 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपी मोनू को सैक्टर-17 थाना पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा। रिमांड के लिए पुलिस ने अदालत में दलील दी कि आरोपी से पता करना है कि वह पिस्टल और कारतूस कहां से लेकर आया था।

 

चंडीगढ़ में पिस्टल लेकर क्यों लाया था। आदलत ने पुलिस की दलील सुनने के बाद उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सैक्टर-17 थाना प्रभारी राम रत्न शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिस्टल लेकर घूम रहे जींद के उचाना निवासी मोनू को सैक्टर-22 से गिरफ्तार किया था। आरोपी से पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे। जांच में पता चला था कि आरोपी मोनू को फतेहाबाद की जाखल जी.आर.पी. हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने उक्त आरोपी पर आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News