बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी पिता गिरफ्तार
Saturday, Jan 04, 2020 - 10:10 AM (IST)
चंडीगढ़(संदीप) : 8 साल की बच्ची ने अपने ही पिता पर उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने के संगीन आरोप लगाए हैं। मनीमाजरा थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस आरोपी को जिला अदालत में पेश करेगी। वीरवार शाम को आरोपी ने घर में ही बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने अपनी मां को बताया तो मां ने सूचना पुलिस को दी।