ए.एस.आई. की परीक्षा में दोस्त की जगह पेपर देने आया दिल्ली का युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 09:15 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज):चंडीगढ़ पुलिस में ए.एस.आई. की लिखित परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर देने आए युवक को सैक्टर-42 स्थित सरकारी कालेज से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे बायोमैट्रिक चैकिंग के दौरान पकड़ा। आरोपी अमित कुमार ए.एस.आई. की परीक्षा दोस्त उतरप्रदेश के सहारनपुर निवासी आनंद की देने आया था। सैैक्टर-36 थाना पुलिस ने अमित कुमार और आनंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उतरप्रदेश के सहारनपुर निवासी आनंद ने चंडीगढ़ पुलिस में ए.एस.आई. भर्ती होने के लिए अप्लाई किया था। उसका लिखित परीक्षा का सैंटर सैक्टर-42 स्थित सरकारी कालेज में बना था।

 

 

 

आनंद ने अपनी जगह लिखित परीक्षा देने दिल्ली निवासी अमित कुमार को भेज दिया। अमित कुमार पेपर देने के लिए सैंटर के अंदर पहुंचा तो बोयोमैट्रिक में उसका मैच नहीं हुआ। पुलिस ने उसी समय आंनद के कागजाज चैक किए तो फोटो अलग पाई गई। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने अमित कुमार को दबोच लिया। आरोपी अमित ने बताया कि वह आनंद की जगह पेपर देने आया था। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 

 

44 पोस्ट के लिए 13 हजार 534 ने किया था अप्लाई
चंडीगढ़ पुलिस में ए.एस.आई. की 44 पोस्ट में भर्ती के लिए 13 हजार 534 युवाओं ने अप्लाई किया था। 27 सैंटर पर परीक्षा देने रविवार को 8 हजार 613 आवेदक आए थे। लिखित परीक्षा में 600 से अधिक जवान ड्यूटी पर तैनात किए गए थे। जिसमें 11 डी.एस.पी. और 44 इंस्पैक्टर सहित 16 एस.एच.ओ. और अन्य रैंक के अधिकारी शामिल थे। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। उम्मीदवारों की तलाशी, फिंगरप्रिंट की बायोमैट्रिक कैप्चरिंग की गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सी.सी.टी.वी. कैमरे और जैमर लगाए गए थे। परीक्षा के दौरान सैंटरों के आसपास 54 विशेष नाके लगाए गए। इसके अलावा प्रत्येक सैंटर के 100 मीटर के दायरे में दो नाके स्पैशल लगाए गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Ajay Chandigarh

Related News