महिला के अकाऊंट से लाखों निकालने वाले का नहीं लगा सुराग

Monday, Oct 29, 2018 - 07:47 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-17 स्थित बैंक ऑफ इंडिया में महिला के खाते से चेक के जरिए 53.50 लाख निकालने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सैक्टर-23 निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी माता सुलक्षणा देवी के सैक्टर-17 स्थित बैंक आफ इंडिया के अकाऊंट से 53 लाख 50 हजार अविनाश प्रजापति के अकाऊंट में चेक के जरिए ट्रांसफर कर दिए हैं, जबकि असल चेक उनके पास मौजूद है। 

सैक्टर-17 थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। बता दें कि अविनाश प्रजापति के अकाऊंट में चेक के जरिए बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रुपए किसने ट्रांसफर किए थे। जांच में सामने आया कि अविनाश के नाम से खोला गया अकाऊंट जाली है।
 

Priyanka rana

Advertising