अब 500 मीटर पहले एक्सीडैंट प्रोन एरिया का मिलेगा अलर्ट
punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2016 - 07:14 PM (IST)
.jpg)
चंडीगढ़ (कुलदीप शुक्ला) : ट्राईसिटी के किसी भी शहर में एंट्री करने के बाद अब एक्सीडैंट प्रोन एरिया की जानकारी आपके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से 500 मीटर पहले ही मिल जाएगी। एक स्मार्ट एप्लीकेशन को 'वॉच आऊट' के नाम से चंडीगढ़ के सैक्टर-48 निवासी नितिन गुप्ता ने तैयार किया है। इस एप्लीकेशन का मुख्य उद्देश्य ट्राई सिटी में एक्सीडेंट की घटनाओं को रोकना है। यह फ्री सेवा होगी। यह जानकारी एप्लीकेशन बनाने वाले नितिन गुप्ता ने दी। मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर एप्लीकेशन डाऊनलोड कर सकते हैं। एप एक्टिवेट होने के दौरान जैसे ही एक्सीडेंट प्रोन एरिया से 500 मीटर की दूरी पर पहुंचेंगे तो मोबाइल पर- डेंजर स्पॉट अहेड' के नाम से मैसेज आ जाएगा।
ऐसे तैयार किया एप
नितिन ने बताया कि वह चंडीगढ़ के सैक्टर-48 चौक पर अक्सर एक्सीडेंट होते देखते हैं। करीब 3 माह पहले उनको एप तैयार करने का आईडिया आया। इसके बाद उन्होंने इस एप के लिए गूगल में रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके निर्माण के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ इसको चैक किया। अप्रूवल मिलने के बाद इसको ट्राईसिटी पुलिस से संपंर्क करने लॉच किया।
ट्राईसिटी में कुल 48 एक्सीडेंट प्रोन एरिया
नितिन ने ट्राईसिटी के एक्सीडैंट प्रोन एरिया का डाटा लिया। इसके तहत 48 एक्सीडेंट प्रोन एरिया बनाए गए है। इसमें चंडीगढ़ में 14, मोहाली में 16 और पंचकूला में 7 एरिया बनाए गए है। ट्राईसिटी के बाद लखनऊ में इसको लॉन्च किया जाएगा।