तेज रफ्तार वाहन चालक ने मारी दो महिलाओं को टक्कर , एक की मौत

Tuesday, Aug 16, 2022 - 07:37 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज)। तेज रफ्तार वाहन चालक मौली काम्पलैक्स के पास दो महिलाओं को टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिलाओं को जी.एम.सी.एच.-32 में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने एक महिला 60 वर्षीय चंद्रावती को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महिला का अभी उपचार चल रहा है। मौलीजागरां थाना पुलिस ने भोलानाथ की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादत्तन हत्या और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।

 


मौलीजागरां निवासी भोला नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को दो महिला पैदल घर की जा रही थी। जब महिलाए मौली काम्पलैक्स के पास पहुंची तो तेज रफ्तार वाहन ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिलाओं को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां मौलीजागरां निवासी बुजुर्ग महिला चंद्रावती ने दम तोड़ दिया। आरोपी कार चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगालने में लगी है।
 

Ajay Chandigarh

Advertising