ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टूरिस्ट बस, 6 घायल

Monday, May 28, 2018 - 09:27 AM (IST)

पिंजौर(रावत) : पिंजौर-नालागढ़ हाईवे पर स्थित गांव चरनिया के पास रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में 6 यात्री घायल हो गए। घायल यात्री एम शाहजी और फ्रांसिस डिसूजा ने बताया कि वे दिल्ली से प्राइवेट ए.सी. टूरिस्ट बस में मनाली घूमने निकले थे। मनाली से शनिवार रात को 29 लोग वापस दिल्ली के लिए रवाना हुए। ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था। 

यात्रियों ने आपत्ति भी जताई लेकिन ड्राइवर ने एक नहीं सुनी। बस पिंजौर से बद्दी की ओर जाते ट्रक से टकरा गई। थाना पिंजौर के सविंदर सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। तीन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बाकी 3 घायलों को जी.एम.सी.एच.-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। बस ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया।

Punjab Kesari

Advertising