PCR और क्रेटा गाड़ी के बीच हुई जोरदार टक्कर, क्षतिग्रस्त हुई गाडिय़ां

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 11:19 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में रविवार दोपहर को पी.सी.आर. की गाड़ी और एक क्रेटा गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसें में दोनों गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल से लग रहा है कि पी.सी.आर. गाड़ी के चालक की गलती से हादसा हुआ। सूचना मिलते ही सैक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाडिय़ों को थाने ले गई।  

पुलिस के अनुसार पी.सी.आर. गाड़ी नं. सीएच 01 जीए 6422 का चालक सुखविंदर सिंह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में पैट्रोलिंग कर रहा था। जब वह ऑरबिट होटल के पास गाड़ी मोडऩे लगा तो अचानक क्रेटा गाड़ी आ गई और दोनों की टक्कर हो गई। पी.सी.आर. गाड़ी के चालक सुखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि क्रेटा गाड़ी के चालक की गलती से हादसा हुआ। 

वहीं, क्रेटा गाड़ी के चालक अक्षय ने आरोप लगाया कि हादसा पी.सी.आर. गाड़ी के चालक की गलती से हुआ। अक्षय ने आरोप लगाया कि घटनास्थल देखने से साफ पता चल रहा है कि टक्कर किसने मारी है। इस सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पी.सी.आर. गाड़ी की इंश्योरैंस नहीं है। इसलिए पुलिस गाड़ी को ठीक करवाने को लेकर क्रेटा चालक पर जोर देने में लगी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News