टैंकर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Monday, Oct 02, 2017 - 08:01 AM (IST)

खरड़(शशि/ रणबीर) : खरड-घडूआं रोड पर गांव रूड़की पुख्ता के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य की मौत गई, जबकि एक पी.जी.आई. में उपचाराधीन है। 

 

जानकारी के अनुसार मोरिंडा के वार्ड नंबर 13 के रहने वाले हरनेक सिंह (50 वर्षीय), बेटा रविंद्र सिंह (21 वर्षीय) और पोती मनदीप कौर (सवा वर्षीय) का निधन हो गया, जबकि मृतक हरनेक सिंह की बहू सुमन (20 वर्षीय) इस दुर्घटना के दौरान गंभीर घायल हो गई। उसका पी.जी.आई. में इलाज चल रहा है।

 

टक्कर लगने के बाद खाई में गिरी कार :
जानकारी के अनुसार पूरा परिवार शनिवार को गांव मटोर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात को वापस कार नंबर पी.बी.-23 डी -8666 से मोरिंडा अपने घर जा रहा था। कार को रविंद्र सिंह ड्राइव कर रहा था। जब कार गांव रूड़की पुख्ता के नजदीक पहुंची तो एक कैंटर (नं. 709 पी.बी. 11 सी.बी.-4910) ने कार को टक्कर मार दी।

 

टक्कर लगने के बाद कार संतुलन बिगड़ गया जिस कारण कार वहां बनी पुली से टकरा कर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से कार सवारों को खरड़ के सिविल अस्पताल में दाखिला करवाया। जहां डाक्टरों ने हरनेक सिंह और रविंदर सिंह को मृतक घोषित कर दिया, जबकि सुमन और उनकी बेटी को पी.जी.आई. में इलाज के लिए भेजा गया।

 

पुलिस के अनुसार पी.जी.आई. में इलाज के दौरान बच्ची की मौत गई, लेकिन सुमन का पी.जी.आई. में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना कैंटर ड्राइवर की लापरवाही से हुई है। पुलिस ने अज्ञात चालक  के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

Advertising