बेकाबू कार ने रेहड़ी वालों को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा लड़ रहा जिंदगी और मौत से

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2016 - 07:10 PM (IST)

मनीमाजरा (अग्रिहोत्री) : तेज रफ्तार का कहर दो फ्रूट की रेहड़ी लगाने वालों पर ऐसा भरपा की एक की मौत हो गई और दूसरा जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। हादसा बुधवार को पंचकूला-हल्लोमाजरा-विकास नगर रोड़ पर हुआ। हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।

मौली जागरां थाना प्रभारी बलदेव ने बताया कि बुधवार दोपहर को विकास नगर मोड़ पर चंडीगढ़ के रहने वाले कार चालक ने फ्रूट की रेहड़ी लगाने वाले सुरेश कुमार व उसके साथी को टक्कर मार दी। जिन्हें घायल अवस्था में सैक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां देर रात एक ने दम तोड़ दिया। 

मृतक सुरेश कुमार मौली कांप्लैक्स के मकान नंबर 2559 का रहने वाला था उसने पुलिस को ब्यान देकर आरोप लगाया था कि सुधीर ने अपनी कार से उनकी रेहड़ी को टक्कर मारी जिसके बाद वह और उसका साथी छतरपाल घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News