कार की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 07:32 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित कॉलोनी नंबर-4 की मुख्य सडक़ पर कार की चपेट में आने से कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बोनी (65) के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर छोड़ दिया। कार चालक की पहचान मोहाली के रहने वाले दर्शन ङ्क्षसह के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतका के रिश्तेदार मेहंदी हसन की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। 
जानकारी के अनुसार बोनी कॉलोनी के साथ मुख्य सडक़ पर सैर करने के लिए निकली थी कि इसी दौरान एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बोनी को उपचार के लिए सैक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान बोनी ने दम तोड़ दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News