स्कॉर्पियो की टक्कर से कैब पलटी, बाल-बाल बचे सवार

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 11:31 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : सैक्टर-4 की मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह एक कैब और स्कार्पियों गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैब सड़क पर पलट गई। हादसे के समय कैब में चालक के अलावा महिला और उसका 5 साल का बच्चा सवार थे। हादसे में तीनों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची 

पुलिस टीम ने उन्हें सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुटटी दे दी गई। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। हादसा सुबह 8 बजे का है। पंजाब के मानसा निवासी कैब ड्राइवर मनप्रीत नयागांव से भावना और उसके बच्चे हर्ष को लेकर सैक्टर-8 के डी.ए.वी. स्कूल छोडऩे के लिए जा रहा था। जैसे ही कैब सैक्टर-4 स्थित पैट्रोल पंप के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार स्कार्पियो से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही कैब सड़क पर पलट गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News