हरियाणा साहित्य अकादमी ने की वार्षिक सम्मानों की घोषणा

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 09:38 PM (IST)

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2021 के लिए विभिन्न सम्मानों हेतु साहित्यकारों का चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि अकादमी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सम्मानों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री के प्रेरक मार्गदर्शन में हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा गत 7 वर्ष की अवधि में साहित्यकार सम्मान योजना के अंतर्गत ङ्क्षहदी एवं हरियाणवी के लगभग 100 साहित्यकारों को सम्मानित किया जा चुका है। अकादमी की साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2021 के अंतर्गत साहित्यकारों का चयन कर लिया गया है। 

 


कुरुक्षेत्र के डा. जयगवान गोयल को विशेष साहित्य साधना सम्मान, 2021 
डा. जयगवान गोयल, कुरुक्षेत्र को आजीवन साहित्य साधना के लिए अकादमी द्वारा विशेष साहित्य साधना सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी सम्मान राशि 5 लाख रुपए है। डा. जयभगवान गोयल को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। ङ्क्षहदी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान डा. गोयल की 30 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। समग्र लेखन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जाने वाला आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 7 लाख रुपए) के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार रोहित यादव, मंडी अटेली का चयन किया गया है। महाकवि सूरदास सम्मान (राशि 5 लाख रुपए) वरिष्ठ साहित्यकार एवं गजलकार हरेराम समीप, फरीदाबाद को दिया जाएगा। पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान (2.50 लाख रुपए) के लिए वरिष्ठ गीतकार एवं ङ्क्षचतक डा. रमाकांत शर्मा, भिवानी का चयन किया गया है।

 


भिवानी निवासी वी.एम. बेचैन को पंडित लखमीचंद सम्मान 
डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि ङ्क्षहदी साहित्य में विशेष योगदान के लिए डा. प्रद्युम्मन भल्ला, कैथल को बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान (2.50 लाख रुपए) तथा साहित्यिक पत्रकारिता के लिए दिए जाने वाले लाला देशबंधु गुप्त सम्मान (2.50 लाख रुपए) के लिए वरिष्ठ कवि एवं संपादक रघुविंद्र यादव, नारनौल का चयन किया गया है। हरियाणवी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वी.एम. बेचैन, भिवानी का पंडित लखमीचंद सम्मान (2.50 लाख रुपए) के लिए चयन किया गया है। इसी प्रकार हरियाणवी भाषा एवं साहित्य के लिए दिए जाने वाला जनकवि मेहर सिंह सम्मान (राशि 2.50 लाख रुपए) लहना सिंह अत्री, करनाल को प्रदान किया जाएगा।

 


हरियाणा गौरव सम्मान के लिए गीतकार डा. राजेंद्र गौतम का चयन
राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य के क्षेत्र में प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने के लिए दिए जाने वाले हरियाणा गौरव सम्मान (राशि 2.50 लाख रुपए) के लिए सुप्रसिद्ध गीतकार एवं ङ्क्षचतक डा. राजेंद्र गौतम, दिल्ली का चयन किया गया है। ङ्क्षहदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाने वाले श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान (2.50 लाख रुपए) के लिए अंजु दुआ जैमिनी एवं नमिता राकेश, फरीदाबाद का चयन किया गया है। कवि दयाचंद मायना सम्मान (राशि 2.50 लाख रुपए) शमशेर कौसलिया, महेंद्रगढ़ को प्रदान किया जाएगा। डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि अकादमी द्वारा वर्ष 2021 से विशेष ङ्क्षहदी सेवी सम्मान (राशि 1 लाख रुपए) आरंभ किया गया है। इस सम्मान के लिए वरिष्ठ शिक्षाविद एवं ङ्क्षचतक डा. शिवव मार खंडेलवाल, सोनीपत, रवि शर्मा, लंदन (रोहतक), डा. सुरेंद्र गुप्त, अम्बाला, आशा खत्री लता , रोहतक, राजेश चेतन, दिल्ली और महेंद्र जैन, हिसार का चयन किया गया है। इसी प्रकार, युवा लेखक सम्मान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद युवा लेखक सम्मान (राशि 1 लाख रुपए) के लिए श्रुति राविश, सोनीपत का चयन किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Related News