पी.यू. में ए.बी.वी.पी. ने रचा इतिहास, अध्यक्ष पर जीते गौरववीर सोहल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 03, 2025 - 09:48 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ए.बी.वी.पी.) ने इतिहास रचते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। ए.बी.वी.पी. केे गौरववीर सोहल ने 3148 वोट हासिल कर प्रैजीडैंट पद पर कब्जा जमाया। गौरव वीर सोहल ने स्टूडैंट फ्रंट के मनोज लुबाना के उम्मीदवार सुमित को 488 वोटों से हराया। ए.बी.वी.पी. और स्टूडैंट फ्रंट में कांटे की टक्कर थी। ए.बी.वी.पी. लंबे समय से अध्यक्ष पद पर जीत के लिए संघर्षरत थी पर इस बार कामयाबी मिली।

पिछले वर्ष 2024 में ए.बी.वी.पी. ने ज्वाइंट सैक्रेटरी के पद पर जीत हासिल की थी। इससे पहले वह कई बार चुनाव लड़ी, गठबंधन किया पर प्रैजीडैंट पद पर जीत नहीं पाई। ए.बी.वी.पी. के फर्स्ट रनरअप में हरीश गुज्जर, 2019-20 में पारस रत्न, 2018-19 में आशीष राणा, 2016-17 में पीयूष आनंद, 2015-16 में बलजिंद्र सिंह रहे थे। गौरववीर सोहल ने जीत का श्रेय अपनी टीम के अथक प्रयास ओर मेहनत दिया है। कुल स्टूडैंट वोटर 16 हजार 188 थे, जिनमें से 60 फीसदी वोटिंग हुई। भारी बारिश के बावजूद स्टूडैंट्स ने चुनाव में बढ़चढ़कर भाग लिया।


वाइस प्रैजीडैंट पद पर सत्थ का फिर डंका
वहीं वाइस प्रैजीडैंट पर सत्थ ने अपना सिक्क चमकाया। चुनावों में सबसे हाईएस्ट वोट सत्थ के अश्मीत सिंह ने 3478 हासिल किए। अश्मीत ने 650 वोटों से ए.बी.वी.पी. फ्रंट के नवीन कुमार को हराया। नवीन कुमार ने 2828 वोट हासिल किए। पिछले वर्ष भी सत्थ ने ही वाइस प्रैजीडैंट पद पर कब्जा किया था। 


सैक्रेटरी पद पर सोपू का कब्जा  
वहीं सैक्रेटरी पद पर अभिषेक डागर ने 3438 वोट हासिल कर 722 वोटों से इनसो के उम्मीदवार विशेष को हराकर जीत हासिल की। पिछले कुछ वर्षों से सैक्रेटरी पद पर इनसो जीत हासिल कर रहा था, लेकिन इस बार इनसो के हाथ से यह सीट निकट गई। इनसो के उम्मीदवार विशेष आनंद ढाका ने 2716 वोट हासिल किए। 


ज्वाइंट सैक्रेटरी पद पर जीती एच.एस.आर.ए. 
इनके अलावा ज्वाइंट सैक्रेटरी पद पर भी एच.एस.आर.ए. के मोहित मंडेरना ने 3138 वोट हासिल किए। उन्होंने आर्यन वर्मा को 318 वोट से हराया। आर्यन वर्मा ने 2820 वोट हासिल किए। इसे एन.एस.यू.आई. की पार्टी माना जा सकता है, क्योंकि एन.एस.यू.आई. के सीनियर नेता बरिंद्र ढिल्लों और सिंकदर बूरा ने मोहित मंडेरना को स्पोर्ट किया है। सिंकदर बूरा ने स्टूडैंट फ्रंट के साथ गठबंधन किया था। उन्होंने और अर्चित गर्ग ने एक साथ मिलकर एच.एस.आर.ए.. स्टूडैंट यूनियन बनाई थी। जिसमें मोहित मंडरेना ने जीत हासिल की है।  


पद उम्मीदवार कुल वोट जीते वोटों से 
प्रैजीडैंट गौरववीर सोहल (ए.बी.वी.पी.) 3148 (488)
वाइस प्रैजीडैंट अश्मीत सिंह 3478 (650)
सैक्रेटरी अभिषेक डागर 3438 (722)
ज्वाइंट सैक्रेटरी मोहित मंडेरना 3138 (318)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Related News