ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को अज्ञात कार सवार ने मारी टक्कर, फरार

punjabkesari.in Thursday, Jan 10, 2019 - 11:49 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : पुलिस स्टेशन फेज-11 अधीन आते क्षेत्र आईसर लाइटों के नजदीक एक अज्ञात कार द्वारा ड्यूटी पर तैनात पी.सी.आर. कर्मी को हिट करके फरार होने का समाचार है। पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस को दिए बयानों में हवलदार विजय कुमार ने बताया कि पुलिस की पी.सी.आर. पार्टी ईको-23 में ड्यूटी करता है। वह कांस्टेबल पुशपिन्द्र सिंह के साथ आइसर लाइटों से थोड़ा आगे स्लिप रोड़ के सामने गाडिय़ों को रोक कर चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लाल बत्ती जंप करके एक सफेद रंग की आई-ट्वंटी कार आई जिसे रुकने का इशारा किया गया। 

कार चालक ने कार रोकने की बजाय ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पुशपिन्द्र सिंह को हिट कर दिया और कार लेकर फरार हो गया। इस टक्कर से पुशपिन्द्र सिंह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस स्टेशन फेज-11 में हवलदार विजय कुमार के बयानों पर सफेद रंग की आई-ट्वंटी कार के अज्ञात चालक खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 279 तथा 338 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News