चार युवक PCR गाड़ी को टक्कर मारकर हुए फरार

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2019 - 09:53 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : स्कार्पियो सवार चार युवक शनिवार रात क्रिकेट स्टेडियम चौक पर पुलिस जवानों के साथ बहस के बाद पी.सी.आर. को टक्कर मारकर फरार हो गए। उन्होंने ए.एस.आई. से गाली-गलौज भी की। पी.सी.आर. इंचार्ज ए.एस.आई. कमल सिंह ने स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर नोट कर मामले की शिकायत पुलिस को दी। 

पी.सी.आर. विंग में तैनात ए.एस.आई. कमल सिंह ने बताया कि उसकी ड्यूटी शनिवार रात को पी.सी.आर. ईको 16 पर थी। ड्राइवर बलबीर सिंह था। रात करीब 2:41 मिनट पर कंट्रोल रूम से क्रिकेट स्टेडियम चौक पर मारपीट की घटना पर पहुंचने के आदेश हुए। वह वहां पहुंच गया। 

स्टेडियम के आसपास कोई भी झगड़ा करने वाला नहीं मिला। वह कॉल करने वाले व्यक्ति को फोन करने लगा। इतने में मटका चौक की तरफ से स्कॉर्पियो सवार चार युवक पी.सी.आर. के पीछे गाड़ी खड़ी कर बार-बार होर्न बजाने लगे। उन्होंने युवकों को जाने को कहा तो उन्होंने गाली-गलौज की। 

ए.एस.आई. ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पी.सी.आर. की ईको 15 गाड़ी मौके पर पहुंची और पुलिस जवानों ने युवकों को पकडऩे की कोशिश की तो उन्होंने स्कॉर्पियो एक से दम पीछे की और की तो यह पी.सी.आर. की ईको 15 गाड़ी में टकरा गई। इसके बाद युवक सैक्टर 22/23 की तरफ गाड़ी भगा ले गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News