फ्लाईओवर पर पलटी कार, दो जख्मी, एक गंभीर

Wednesday, Oct 31, 2018 - 02:47 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : मंगलवार देर शाम जीरकपुर-कालका फ्लाईओवर पर एक कार पलटने से दो लोग घायल हो गए। इसमें एक हालत गंभीर है। जिसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार वहां से हटाया। जानकारी अनुसार देर शाम जीरकपुर-कालका फ्लाईओवर पर एक ऑल्टो कार मेंं दो लोग हिमाचल नारकंड़ा से जीरकपुर काम आ रहे थे। जैसे ही माजरी चौक के फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो कार का नियंत्रण बिगड़ गया और कार पलटी पलट गई। कार में रविंद्र ठाकुर (31) व राजेश(38) सवार थे। घायलावस्था में दोनोंं को उपचार के लिए सैक्टर-6 सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां से रविंद्र को डॉक्टरों ने पी.जी.आई. रैफर कर दिया। जबकि राजेश का सैक्टर-6 सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

bhavita joshi

Advertising