नाबालिगा से नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Thursday, Mar 14, 2019 - 03:03 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): नाबालिग लड़के  ने एक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि बच्ची स्कूल से एग्जाम के बाद देर शाम घर नहीं पहुंची। 

 

इसके बाद उन्होंने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। कुछ समय बाद बच्ची घर पहुंची और आपबीती बताई। इसकी सूचना महिला पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने बच्ची का मैडीकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया।
 

pooja verma

Advertising