दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला, चारों तरफ बिखरा था खून, एक गंभीर पी.जी.आई. में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2017 - 08:50 PM (IST)

खरड़(रणबीर): शुक्रवार सुबह गांव देसूमाजरा एक घर में एक हमलावर ने दो सगे भाइयों पर कातिलाना हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैंं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए पी.जी.आई चंडीगढ़ भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने मौके पर पहुंची। घर में चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। पुलिस मौके से सुराग जुटा घटना के कारणों की जांच में जुटी है। 
मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. बलवीर सिंह ने बताया वारदात को आज तड़के करीब 4:45 अंजाम दिया गया है। जब सौदागर सिंह (60) अपने छोटे भाई हाकिम सिंह (39) के साथ घर पर मौजूद था। हाकिम सिंह दिमागी तौर से थोड़ा परेशान है। सौदागर सिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है। जबकि उसके दो लड़के हैं जो विदेश में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक लंबे बालों वाला व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 55 साल उसने मुंह ढका हुआ था। उसने घर का गेट का खटखटाया। जैसे ही हाकिम सिंह ने गेट खोला तो आरोपी ने चाकू नूमा तेजधार हथियार से हाकिम पर हमला किया। हाकिम ने शोर मचाया तो उसकी आवाज सुनकर सौदागर सिंह घर से बाहर निकला, हमलावर ने सौदागर पर तेजधार हथियार से कई वार कर डाले जिससे सौदागर बूरी तरह घायल कर दिया। वह खून से लथपथ नीचे गिर पड़ा। इस दौरान हाकिम सिंह बचाव के लिए एक लाठी उठाई तो आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस को आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया हथियार व दस्ताने घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुए हैं। आरोपी ने तेजधार हथियार वहां से कुछ दूरी पर एक घर की दूसरी मंजिल पर फैंका था, दस्ताने साथ वाली गली में फैंक कर फरार हो गया।

सी.सी.टी.वी में कैद हुआ आरोपी...
घटना के दौरान हाकिम सिंह ने कुछ दूरी तक हमलावर का पीछा किया। पुलिस ने बताया कि जिस तरफ आरोपी भागा वहां एक दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में आरोपी का चेहरा दिख रहा है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। आरोपी की सफेद दाड़ी है और घटना के वक्त उसके पास पिठू बैग था। इसके अलावा जांच अधिकारी ने बताया कि हाकिम सिंह की दिमागी हालत कुछ सही नहीं है इसलिए घटना या हमलावर के बारे में वह कुछ बताने के काबिल नहीं है। गंभीर रूप में घायल सौदागर सिंह का ऑप्रेशन किया गया है जो अभी बयान देने के काबिल नहीं है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की कुछ हद तक पहचान की जा चुकी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News