युवती की शिकायत पर वकील के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Dec 15, 2017 - 08:54 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): स्थानीय निवासी युवती की शिकायत पर सैक्टर-3 थाना पुलिस ने हरियाणा स्थित लाड़वा के रहने वाले अभिमन्यु के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। अभिमन्यु हाईकोर्ट में जूनियर एडवोकेट है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता और अभिमन्यु के बीच जान-पहचान है। युवती बैंक में कर्मचारी है। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। इसके बाद युवती ने उससे बात करनी बंद कर दी। अभिमन्यु से कई बार उससे फोन पर बात कर मनमुटाव दूर करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इस पर वह उससे बात करने के लिए बुधवार शाम को सैक्टर-8 की मार्कीट में गया। 

 

यहां पर अभिमन्यु से उससे बात करने का प्रयास किया लेकिन जब युवती ने बात करने से मना कर दिया तो उसने जबरन उसे रास्ते में रोक उसे पकड़ लिया। युवती ने तंग आकर इस पर की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर सूचना दी की अभिमन्यु ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। सूचना पाकर पी.सी.आर. और सैक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि वह पहले ही इस तरह से उसका जबरन रास्ता रोक चुका है। इस पर पुलिस ने अभिमन्यु के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News