चंडीगढ़ में 9 और पक्षी मृत मिले

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 09:40 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा) : शहर में पर्यावरण विभाग को लगातार कई मृत पक्षी मिल रहे हैं। सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में कुल 9 पक्षी मृत पाए गए। इनमें कौवा, कबूतर और उल्लू हैं। पर्यावरण विभाग के अनुसार अगर किसी एक इलाके में ज्यादा पक्षियों की मौत होगी तो वह नमूने जांच के लिए जालंधर भेजेंगे। हालांकि पशु चिकित्सा विभाग ने अब शहर के विभिन्न इलाकों से नमूने एकत्रित करने शुरू कर दिए हैं।  

 


पर्यावरण विभाग के अनुसार बोटैनिकल गार्डन से चार कौवे, कैंबवाला से दो कौवे, एस.पी.सी.ए. से एक कौवा और एक उल्लू और सैक्टर-50 से एक कबूतर मरा मिला है। अधिकारियों का कहना है कि पक्षियों की मौत से शहरवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी एहतिहात के तौर पर विभाग की कई टीमें जांच कर रही हैं।


पशु चिकित्सा विभाग ने सैंपल लेने शुरू किए
इस बीच पशु चिकित्सा विभाग ने सोमवार से नमूने एकत्रित करना शुरू कर दिए हैं। सोमवार को सुखना लेक सैंक्चुरी एरिया व अन्य जगहों से नमूने एकत्रित किए हैं और मंगलवार को भी अन्य इलाकों से नमूने एकत्रित किए जाएंगे। पशु चिकित्सा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार वह बुधवार को सभी नमूने एकत्रित करके जांच के लिए जालंधर भेजेंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि यह सामान्य प्रक्रिया है। हर 15 दिन बाद वह नमूने जांच के लिए भेजते हैं। गौरतलब है कि शहर में अब तक करीब 120 से ऊपर पक्षियों की मौत हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News