खराब मौसम के कारण 9 फ्लाइट्स लेट व 1 रही रद्द

Friday, Jan 19, 2018 - 11:08 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट की 9 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट शुक्रवार को रद्द रही। स्टेशन मैनेजर ने बताया कि चंडीगढ़ से स्पाइस जैट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइटस सुबह 8.40 की बजाय 10.40 बजे रवाना हुई। वहीं स्पाइस जैट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइटस 2 घंटे लेट उड़ी। तीसरी फ्लाइट संख्या एस.जी.253 निधार्रित समय से 2 घंटे लेट उड़ी।

चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी सुबह 8 बजे की बजाय 10 बजे उड़ी। एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 35 मिनट लेट रही। जैट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1.35 घंटे लेट और फ्लाइट संख्या 9 डब्ल्यू.2651/2658 भी अपने निधार्रित समय से 1.20 घंटे लेट रही। साथ ही जैट एयरवेज की जयपुर जाने वाली फ्लाइट निर्धारित समय से 2.50 घंटे लेट उड़ी। जैट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 55 मिनट लेट रही।

Advertising