ट्राईसिटी में कोरोना के 868 नए केस, मोहाली में एक दिन में 8 मौतें

Wednesday, Apr 07, 2021 - 12:02 AM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): मंगलवार को ट्राईसिटी में कोरोना संक्रमण के 868 मामलों की पुष्टि हुई। वहीं, इस साल पहली बार एक दिन में 10 कोरोना मरीजों की मौत हुई। चंडीगढ़ 319, पंचकूला में 223 और मोहाली में 326 केस मिले।  चंडीगढ़ में दो और मोहाली में 8 मौतें हुईं। चंडीगढ़ में मिले मरीजों में 182 पुरुष और 137 महिलाएं हैं। कुल मरीजों की संख्या 28798 हो गई है। 24 घंटे में 2361 की टैस्ंिटग हुई है। 190 की रिपोर्ट पैंडिंग है। 342 मरीज डिस्चार्ज हुए।

 

मनीमाजरा से 23, सैक्टर-45 से 10, सैक्टर-44 से 11, सैक्टर-41 से 12 नए केस आए हैं। एक्टिव मरीज 3037 हो गए हैं। दो मरीजों की मौत भी हुई है। मरीजों में 78 साल की महिला और 54 साल का पुरुष था। वे मनीमाजरा और दड़वा के रहने वाले थे। कोरोना से मरने वालों की संख्या 386 हो गई है। हल्लोमाजरा स्कूल से मंगलवार को 88 लोगों के सैंपल्स लिए गए, जिनमें से 40 की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। बाकियों की रिपोर्ट आज आएगी।

 


3550 ने ली डोज
54 वैक्सीनेशन सैंटर्स पर ड्राइव हुई, जिसमें 3550 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 60 साल से ऊपर के 789 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 225 ने दूसरी डोज ली। 45 साल से ऊपर के 1870 ने पहली और 28 लोगों ने दूसरी डोज ली। सिविल हॉस्पिटल मनीमाजरा में 60 साल से ऊपर के 66 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। प्राइवेट संतोख हॉस्पिटल में 28 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 3550 लोगों में से 113 हैल्थ केयर वर्कर्स ने पहली जबकि 165 ने दूसरी डोज ली। 70 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली डोज ली। हैल्प डेस्क के लिए शहर को 5 जोन में बांटा गया है। जी.एम.एस.एच., सिविल हॉस्पिटल सैक्टर-22, ईस्ट जोन सिविल हॉस्पिटल सैक्टर-45, ईस्ट जोन सिविल हॉस्पिटल मनीमाजरा, ईस्ट जोन जी.एम.सी.एच.। इनमें अलग-अलग डॉक्टर्स को नियुक्त किया गया है।

AJIT DHANKHAR

Advertising