एस.वाई.एल. मुद्दे पर गवर्नर हाऊस का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पानी की बौछारों से खदेड़ा

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2023 - 06:59 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज):एस.वाई.एल. मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सोमवार को गवर्नर पंजाब के हाऊस का घेराव करने जाने लगे तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेट्स लगाकर रोक कर लिया। कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग समेत कार्यकर्ता बैरिकेटस हटाकर आगे बढऩे लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार कर उन्हें खदेड़ा। इस दौरान कांग्रेस ने आप सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नहीं मानें तो पुलिस उन्हें पकड़कर सैक्टर-3 पुलिस स्टेशन लेकर गई। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग समेत 80 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया। गवर्नर हाऊस कूच करने के लिए सोमवार को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सैक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में इक_े हुए थे।

 

 

 

राजा वडिंग समेत अन्य कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी दोहरी नीति कर रही है। पंजाब में पहले ही पानी नहीं है तो हरियाणा को कैसे दें। प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए पानी न देने की बात कही जा रही है, जबकि सुप्रीम कोर्ट में सही तरीके से पैरवी नहीं की जा रही।

 

 

 

पुलिस ने ट्रैफिक किया था डायवर्ट
चंडीगढ़ पुलिस में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सैक्टर-16 चौक से लेकर पी.जी.आई. चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया था, ताकि आम लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। धरना खत्म होने के बाद ट्रैफिक सुचारू कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Ajay Chandigarh

Related News