गंदगी फैलाने पर लोगों के 10500 तक के कटे चालान

Friday, Oct 20, 2017 - 07:55 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय): स्वच्छता अभियान के तहत मेयर आशा जसवाल ने वीरवार देर रात्रि अपने घर की गली के बाहर साफ-सफाई की। सिटी के सैक्टर-21 ए में रहने वाली मेयर के साथ इस अभियान में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। यह अभियान तब चलाया गया जब लोग दीवाली के पटाखें छोड़कर अपने घरों में जा चुके थे।

 इस अभियान में सड़कों पर छूटे पटाखें छोड़े जाने के बाद फैली गंदगी को साफ किया गया। सार्वजिनक स्थानों पर गंदगी फैलाए जाने पर निगम ने उल्लंघना के तहत 80 चालान किए। इनमें से पांच सौ रुपए के 78 चालान किए गए।

इसी तरह एक चालान 5500 रुपए का और एक चालान 10500 रुपए का किया गया। यह चालान मलबा, गारबेज और किसी भी तरह की गंदगी फैलाए जाने पर किए गए। शहर के सैक्टर-30 की आर.बी.आई. कॉलोनी में एक चालान 5000 रुपए तक किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

Advertising