नाकेबंदी के दौरान मां-बेटी से 8 किलो गांजा बरामद

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 12:44 PM (IST)

डेराबस्सी (गुरप्रीत): डेराबस्सी पुलिस ने बुधवार को बस अड्डे पर नाकाबंदी के दौरान मां-बेटी को आठ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। दोनों मां-बेटी सूमो में गांजे की खेप लेकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ए.एस.आई. शाम चंद ने बताया कि पुलिस ने बस अड्डे के पास नाका लगाया था। इस दौरान टाटा सूमो को रोककर तलाशी ली तो आठ किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने विद्या (40) पत्नी राम सहाय और उसकी 19 साल की बेटी रेनू निवासी सरसाहा जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि यह नशा चंडीगढ़ सप्लाई में सप्लाई किया जाना था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News