सैलानी 7560 रुपए में कर सकेंगे भारत दर्शन, स्पैशल टूर 22 मई से

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2019 - 01:23 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन यादव): इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) की ओर से पहली बार धार्मिक स्थलों के लिए अंबाला रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू करने का फैसला किया गया है। यह ट्रेन भारत दर्शन ट्रेन स्पैशल टूर के नाम से चलाई जाएगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से 22 मई से शुरू होगी और 29 मई को वापसी आएगी। 

इस स्पैशल टूर पैकेज के लिए आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।  आई.आर.सी.टी.सी. के रीजनल मैनेजर सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि हूजूर साहिब नादेड़ एंड नानक झीरा साहिब बिदार तीर्थ स्थलों की सैर के लिए 22 मई की दोपहर अमृतसर-जालंधर, लुधियाना व अंबाला कैंट के रास्ते स्पैशल भारत दर्शन ट्रेन चलाई जा रही है। 

टूर के लिए पर्यटकों को 7560 रुपए खर्च करने होंगे, जिसमें पैसेंजर को रोज सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से पैसेंजर से किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

804 स्लीपर क्लास सीटें 

इस ट्रेन में कुल 804 स्लीपर क्लास की सीटें उपलब्ध हैं। टूर में हूजर साहिब नादेड़, नानक झीरा साहिब तथा हैदराबाद के तीर्थ स्थल शामिल हैं। इसकी स्टॉपेज अमृतसर से चलकर जालंधर, लुधियाना, खन्ना, सरहिन्द, राजपुरा, अंबाला, करनाल, पानीपत, दिल्ली सफदरगंज, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, नादेड़,बिदर व हैदराबाद स्टेशनों पर होगी।

क्या है भारत दर्शन ट्रेन में

-भारत दर्शन ट्रेन में स्लीपर क्लास का कंफर्म टिकट मिलता है।
- ट्रेन यात्रियों को सफर के दौरान ठहरने का इंतजाम भी करती है।
-यात्रा के दौरान ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिलती है।
-मांग होने पर ट्रेन में अतिरिक्त एसी कोच भी जोड़ा जा सकता है।
-यह कई छोटे स्टेशनों से चढऩे और उतरने की सुविधा देती है।
-प्रत्येक ट्रेन कोच में एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात होता है।
-आप इस यात्रा के बदले एल.टी.ए. क्लेम कर सकते हैं जिसके लिए रेलवे आपको यात्रा खत्म होने के बाद एल.टी.ए. सर्टिफिकेट जारी करता है।
-यात्रा की बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट डब्ल्यू.डब्ल्य.ूडब्ल्यू. डॉट आई.आर.सी.टी.सी.टूरिज्म डॉट कॉम पर कर सकते हैं या एजेंट्स से भी बुक करवा सकते हैं।
-आई.आर.सी.टी.सी. के सैक्टर-34 स्थित हेड ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News