चंडीगढ़ और मोहाली में 2 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत,ट्राईसिटी में 304 केस कन्फर्म

Tuesday, Aug 02, 2022 - 08:49 PM (IST)

चंडीगढ़,(पाल):मंगलवार को एक बार फिर शहर में कोविड पॉजीटिव मरीज की मौत कन्फर्म हुई है। मनीमाजरा के रहने वाले 89 साल के बुजुर्ग की मौत हुई है। मरीज फोर्टिस अस्पताल में एडमिट था। मरीज कोविड के अलावा दूसरी बीमारी से भी ग्रस्त था। मरीज ने कोविड वैक्सीन की कोई भी डोज नहीं ली हुई थी। वहीं शहर में 101 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई । मरीजों में 58 पुरुष और 43 महिलाएं हैं।

 

कोविड पॉजीटिविटी रेट मंगलवार को 8.19  प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। जबकि पिछले एक हफ्ते का कोविड पॉजीटिविटी रेट 9.63 प्रतिशत हो गया है। 24 घंटे में हैल्थ डिपार्टमैंट ने 1233 लोगों की सैंपलिंग की। नए मरीजों के साथ ही 86 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब शहर में एक्टिव केस 936 हो गए हैं। नए मरीजों के साथ ही एक भी कोविड मरीज की मौत कन्फर्म नहीं हुई। अब शहर में कोविड मरीजों के मरने की संख्या 1170 पहुंच गई है।
 

 

मोहाली में 75 वर्षीय महिला की मौत 
चंडीगढ़ के साथ ही मोहाली में भी एक पॉजीटिव महिला मरीज की मौत कन्फर्म हुई है। साथ ही 121 नए कोविड के मामलें मोहाली में कन्फर्म हुए हैं।  96 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 734 हो गई है। वहीं अब तक पॉजीटिव मरीजों की मरने की संख्या 1161 तक पहुंच गई है। वहीं पंचकूला से 82 मरीज कंफर्म हुए। मरीजों में 42 पुरुष और 40 महिलाएं हैं। 

Ajay Chandigarh

Advertising