गीता के उपदेश युगों-युगों से मानवता को दिखा रहे ज्ञान और शांति का मार्ग: मनोहर लाल

Sunday, Dec 04, 2022 - 07:51 PM (IST)

चंडीगढ़,(पांडेय): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 5159 वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश देकर कर्म करने का संदेश दिया। इस पावन धरा पर दिए गए पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश युगों-युगों से मानवता को ज्ञान और शांति का मार्ग दिखा रहे हैं। इस पवित्र ग्रंथ गीता ने मानवता को जीवन जीने का सार और विश्व को शांति सद्भावना का संदेश दिया है। इसलिए आज प्रत्येक नागरिक को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे।

 

 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप ने गीता पूजन और दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर पावन पर्व पर वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पावन धरा पर कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 18 हजार विद्याॢथयों ने निर्धारित समय अनुसार वैश्विक गीता पाठ में पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों का उच्चारण किया। इन विद्याॢथयों ने जैसे ही वैश्विक गीता पाठ शुरू किया, उसी समय हरियाणा के सभी जिलों के राजकीय और निजी स्कूलों के 75 हजार से ज्यादा विद्यार्थी, विभिन्न देशों के नागरिक भी ऑनलाइन जुड़े और सभी ने एक सुर में विश्व शांति के लिए वैश्विक गीता का पाठ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र जिले के सभी स्कूलों व वैश्विक गीता पाठ में भाग लेने वाले बच्चों की छुट्टी की घोषणा की।
 

 

विदेश के लोग भी जुड़े
मुख्यमंत्री ने गीता जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गीता जयंती का यह दिन विलक्षण, अनोखा और प्रेरणा देने वाला दिन है आज के दिन कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व पवित्र ग्रंथ गीता का उद्गम हुआ। सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पहले इस महोत्सव को जिला स्तर पर ही मनाया जाता था, लेकिन वर्ष 2016 में इस महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का दर्जा दिया गया। इस महोत्सव में वैश्विक गीता पाठ एक अनोखा कार्यक्रम है। इस वैश्विक गीता पाठ के जरिए पूरे विश्व के लोगों तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को पहुंचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष भी सामूहिक वैश्विक गीता पाठ का आयोजन कुरुक्षेत्र से किया गया और इस वर्ष ऑनलाइन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का काम किया गया। इस ऑनलाइन प्रणाली से हरियाणा प्रदेश के 75 हजार विद्याॢथयों के साथ-साथ विदेश के लोग भी जुड़े। उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। इस पवित्र ग्रंथ में युवाओं को सही मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया है।

 

 

इस युवा पीढ़ी को पवित्र ग्रंथ गीता के साथ जोडऩे के लिए ही सरकार द्वारा महोत्सव में वैश्विक गीता पाठ जैसे कार्यक्रमों को शुरू किया गया ताकि युवाओं को अच्छे संस्कार और शिक्षा मिल सके और देश के अच्छे नागरिक बन सके। जब युवा संस्कारवान और शिक्षित होंगे तभी एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण संभव हो सकेगा। इस वैश्विक गीता पाठ के एक-एक श्लोक से वातावरण में सकारात्मक तरंगे फैलती है। इससे पूरे विश्व को वैश्विकता और सर्व व्यापकता का भाव भी मिलता है। सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र, प्रदेश के सभी जिलों में पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Ajay Chandigarh

Advertising