ट्राईसिटी में 199 कोरोना केस, एक की मौत

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 08:31 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल ): शहर में रविवार को 92 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीजों में 49 पुरुष और 43 महिलाएं हैं। कोविड पाॅजिटिविटी रेट 7.35 प्रतिशत रिकाॅर्ड हुआ। जबकि एक हफ्ते का 7.95 प्रतिशत हो गया है। 24 घंटे में हैल्थ डिपार्टमैंट ने 1252 लोगों की सैम्पलिंग की। नए मरीजों के साथ ही 125 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। वहीं, एक कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत भी हुई है।

 

सैक्टर 45 के रहने वाले 81 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। जी.एम.सी.एच. में मरीज की मौत हुई। उसे कोविड के साथ अन्य बीमािरयां भी थीं। इसके बाद अब तक 1175 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जबिक शहर में एक्टिव केस 611 हो गए हैं। एक्टिव मरीजों में से 45 हॉस्पिटल में एडमिट है। इसमें से 15 पी.जी.आई., 13 जी.एम.सी.एच. और 16 जी.एम.एस.एच. और एक संतोख हॉस्पिटल में एडमिट है।

 

 

वहीं, एस.ए.एस. नगर में 32 कोविड केस कन्फर्म हुए हैं। 47 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 420 हो गई है। वहीं, अब तक पॉजिटिव मरीजों की मरने की संख्या 1163 है । पंचकूला से 75 मरीज कंफर्म हुए। मरीजों में 31 पुरुष और 32 महिलाएं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News