शहर में 126 पॉजिटिव केस लोगों की कोविड रिपोर्ट, 188 मरीज़ हुए ठीक

Sunday, Aug 07, 2022 - 09:55 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): शहर में रविवार को 126 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिनमें 68 पुरुष और 58 महिलाएं हैं। कोविड पाॅजिटिविटी रेट 8.74 प्रतिशत रिकाॅर्ड हुआ। जबकि एक हफ्ते का कोविड पाॅजिटिविटी रेट 8.58 प्रतिशत हो गया है। 24 घंटे में हैल्थ डिपार्टमेंट ने 1442 लोगों की सैम्पलिंग की। नए मरीजों के साथ ही 188 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। इसके बाद एक्टिव केस 769 हो गए हैं। अब तक 1171 काेरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

 

 

वहीं, एस.ए.एस. नगर में 47 कोविड केस कन्फर्म हुए। जबकि 63 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 646 हो गई है। वहीं, अब तक पॉजिटिव मरीजों की मरने की संख्या 1161 है। पंचकूला से 73 मरीज कन्फर्म हुए। मरीजों में 33 पुरुष और 40 महिलाएं हैं।

Ajay Chandigarh

Advertising