7 एस.एच.ओ. सहित 13 इंस्पैक्टरों के तबादले

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 08:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): पुलिस विभाग में एस.एच.ओ. सहित कई इंस्पैक्टरों का तबादले किए जाने की अटकलों पर वीरवार शाम को विराम लग गया। वीरवार शाम को विभाग के आलाधिकारियों के आदेश पर विभाग के 13 इस्पैक्टरों के तबादले किए गए हैं, जिनमें शहर के 7 पुलिस स्टेशनों के एस.एच.ओ. भी शामिल हैं। आई.आर.बी. में तैनात इंस्पैक्टर रंजीत सिंह को मनीमाजरा पुलिस स्टेशन एस.एच.ओ. लगाया गया है। 

 

ट्रैफिक विंग के इंस्पैक्टर राम रत्न शर्मा को सारंगपुर एस.एच.ओ., आर.टी.सी. के इंस्पैक्टर बलदेव को मलोया एस.एच.ओ., ट्रैफिक विंग के इंस्पैक्टर दविंदर सिंह को सैक्टर-19 एस.एच.ओ., आर.टी.सी. के इंस्पैक्टर रंजोध सिंह को सैक्टर-36 एस.एच.ओ. लगाया गया है। इसी तरह सैक्टर-3 के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर शेर सिंह को क्राइम ब्रांच में लगाया गया है। 

 

एस.आई.टी. की इंस्पैक्टर पूनम दिलावरी को थाना सैक्टर-3 एस.एच.ओ., क्राइम ब्रांच के इंस्पैक्टर दलबीर सिंह को ए.एच.टी.यू., सी.सी.आई.सी. में तैनात इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह को सी.आई.डी. विंग में लगाया गया है। मनीमाजरा एस.एच.ओ. कर्मचंद को ई.ओ.डब्लयू. में लगाया गया है। 

 

सारंगपुर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जसमिन्द्र सिंह को सी.सी.आई.सी. विंग में लगाया गया है। मलोया के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर प्रदीप कुमार को आर.टी.सी., सैक्टर-19 के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर अश्विनी कुमार को आई.सी.डी.ई., पी.डब्लयू. एंड एम.टी.एम.सी. में लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News